
दिल्ली के साथ मिलकर 94 करोड़ रुपये की शराब-बीयर पी गए नोएडा वाले
नोएडा. गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) में शराब और बीयर (Beer) की बिक्री ने सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली वालों के साथ मिलकर मई में खूब शराब और बीयर पी गई है. लॉकडाउन में ज़रा सी छूट का फायदा मिलते ही नोएडा (Noida)-ग्रेटर नोएडा वालों ने तो शराब (Wine) और बीयर खूब पी, लेकिन दिल्ली (Delhi) वालों ने भी इसका जमकर फायदा उठाया. नतीजा यह हुआ कि नोएडा-दिल्ली के बार्डर पर चल रहीं शराब की दुकानों पर सबसे ज्यादा बिक्री हुई. दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर दोनों मिलकर 94 करोड़ रुपये की शराब-बीयर पी गए, जबकि मई में 11 दिन तक दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं थी.