
एटा।सन,2013 से हत्या के मामले में फरार चल रहा 15000 रूपये का इनामिया अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित मिरहची पुलिल ने किया गिरफ्तार।
, करीब 08 सालों तक भेष बदलकर अलग-अलग शहरों में रहा छिपकर, थाना मिरहची पुलिस के चढ़ा हत्थे।*
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.06.2021 को थाना मिरहची पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 19.50 बजे थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 192/2013 धारा 302 भादंवि में वांछित चल रहे 15000 रुपए के इनामिया अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ परमहंस पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम अमृतपुर थाना मिरहची एटा को ग्राम अमृतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जामातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमन्चा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मुअसं- 120/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हत्या की घटना के दौरान सह अभियुक्त
- राजवीर सिंह पुत्र मानसिंह
- मनोज पुत्र ताराचन्द्र
- रेवाड़ी पुत्र रामदास समस्त निवासीगण ग्राम अमृतपुर थाना मिरहची एटा
सभी अभियुक्त पूर्व में जेल जा चुके हैं, वर्तमान में जमानत पर हैं। महत्वपूर्ण तथ्य - अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ परमहंस (उम्र करीब 45 वर्ष) पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम अमृतपुर थाना मिरहची एटा हत्या के मामले में करीब 08 वर्षों से लगातार वांछित चल रहा था।
- अभियुक्त द्वारा दिनांक 08.12.2013 को सहअभियुक्तो के साथ मिलकर वादी श्री नवीआलम के भाई अहमद सईद उर्फ गुड्डू उम्र करीब 24 वर्ष की हत्या कर दी गयी थी।
- चूंकि मृतक का अभियुक्त सत्यप्रकाश के साथ उठना-बैठना था, और अक्सर सभी एक साथ शराब पीते थे। एक दिन शराब पीते समय आपसी कहासुनी को लेकर सत्यप्रकाश ने ईंट पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी, जिसमें राजवीर, मनोज तथा रेवाड़ी ने सत्यप्रकाश की मदद की थी।
- अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर चोरी, लूट, हत्या जैसे अपराध करना सम्मिलित है।
- अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ परमहंस पर दिनांक 04.09.2015 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा इनाम घोषित किया गया था, जो वर्तमान में 15000 रुपये है।
- अभियुक्त लगातार अलग-अलग जनपदों (नोयडा, ग्रेटर नोयडा तथा फर्रुखाबाद) में हुलिया बदलकर पुलिस से 08 सालों तक पहचान छुपाकर बचता रहा।
- अभियुक्त द्वारा घटना को अन्जाम देने के उपरान्त ही जनपद एटा को छोड़ दिया गया था।
- थाना मिरहची पुलिस टीम एटा द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाहर अन्य जनपद से अपने परिजनों से मिलने आये अभियुक्त सत्यप्रकाश को दिनांक 04.06.2021 समय 19.50 बजे ग्राम अमृतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
- उपनिरीक्षक श्री मदन मुरारी द्विवेदी
- है0का0 526 विकास कुमार,
- है0का0 332 प्रेमपाल सिंह,
- का0 1405 अरबाज खान,
- का0 930 मनोज कुमार,
- का0 1458 मोहित कुमार,
- का0 1427 राहुल कुमार अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ परमहंस का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 निल/1997 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि0 थाना मिरहची एटा
- मु0अ0सं0 183/2001 धारा 302, 364, 394, 201, 411 भादवि0 थाना मिरहची एटा
- मु0अ0सं0 291/2001 धारा 392 भादवि0 व एससीएसटी एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
- मु0अ0सं0 05/2005 धारा 379 भादवि0 थाना मिरहची जनपद एटा
- मु0अ0सं0 44/2005 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा
- मु0अ0सं0 53/2005 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा
- मु0अ0सं0 54/2005 धारा 307 भादवि0 (पुलिस मुढभेड़) थाना मिरहची एटा
- मु0अ0सं0 61/2005 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट थाना मिरहची एटा
- मु0अ0सं0 158/2006 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मिरहची एटा
- मु0अ0सं0 192/2013 धारा 302 भादवि0 थाना मिरहची एटा
- मु0अ0सं0 281/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 411, 414, 413 भादवि थाना सैक्टर 39 जिला गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 279/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैक्टर 39 जिला गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 120/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची एटा बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर