
एक और ठगी का मामला आया,युवक से फोन पर की ठगी
एटा। थाना मारहरा में एक युवक ने फोन से ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। योगेश निवासी गांव मोहम्मदपुर नगरिया का कहना है कि फोन के जरिए उसे बातों में लेकर एटीएम कार्ड का नंबर और ओटीपी पूछ लिया। दो बार में करीब 58 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।