
जनता को मिले हर दिन एक करोड़ टीके
एटा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हर दिन एक करोड़ कोविड टीके उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिससे सभी लोगों को मुफ्त टीका लग सके। कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर अलंकार सिंह को दिया। जिलाध्यक्ष गंगा सहाय ने कहा कि दुख की बात है कि मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार कोविड-19 के कुप्रबंधन की दोषी है। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वैक्सीनेशन ही एकमात्र सुरक्षा है, लेकिन मोदी सरकार की वैक्सीनेशन की रणनीति भारी भूलों की एक खतरनाक कॉकटेल है। सरकार की गलतियों से टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है। केंद्र सरकार ने विभिन्न कीमतों में इसे बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं एटा के प्रभारी आशुतोष दीक्षित, उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी, जिला प्रवक्ता आदर्श मिश्रा डैनी, नीलम राज, सरिता देवी, भोला गुप्ता, राजेश यादव, भूरी सिंह दिवाकर, नागेंद्र यादव, नीरज मिश्रा, डॉ. सुरेंद्र, नंदलाल यादव, विकास राठौर, अभिषेक चौहान, योगेश राजपूत, दिनेश चंद यादव, अमित बाबू गुप्ता, चोब सिंह धनगर, चंद्रकांत गांधी रहे।