जौनपुर जेल में बवाल,आग जनी के बाद भारी पुलिस बल जेल पर तैनात

जौनपुर जेल में बवाल,भारी पुलिस बल जेल पर तैनात

जौनपुर-जिला जेल में शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत के बाद भारी बवाल हुआ।  एक कैदी की मौत से गुस्साए बंदियों ने जेल में जंगलराज कायम कर दिया।  सजायाफ्ता कैदियों और बंदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। बैरकों से बाहर आकर कैदियों ने जेल पर कब्जा कर लिया। जेली की पगली घंटी बजी।

हालात के मद्देनजर कई थानों की फोर्स और पीएसी जेल में पहुंची। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने कैदियों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड आंसू गैसे के गोले दागे। घंटों तक हंगामा चलता रहा। कैदियों ने गैस सिलिंडर को भी कब्जे में ले लिया था। बताया जा रहा है कि आक्रोशित बंदी अंदर तोड़फोड़ करने के साथ ही पुलिस पर पथराव कर रहे थे।  शाम करीब साढ़े 4 बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर भी जेल में पहुंचे। ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस जेल के अंदर के हालात की निगरानी कर रही है। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks