
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मय एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 02.06.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर अभियुक्त को ब्रह्मदेव पीपल तिराहा टांडा रोड बहद ग्राम तूगई से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा सम्बन्धित मु0अ0स0- 83/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-मातादीन पुत्र कामता प्रसाद निवासी तुगई थाना नयागांव एटा ।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उप निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह
- उप निरीक्षक श्री मानसिंह
- आरक्षी 896 पूरन सिंह