
एटा ~ रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पर तैनात डायल 112 पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त मय 01 तमंचा .315 बोर व 01 कार0 जिन्दा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.06.2021 को डायल 112 के PRV-1971 है0का0 449 फौरन सिहं मय हमराह का0154 जितेन्द्र कुमार व चालक का0 अवनीश कुमार द्वारा थाना रिजोर क्षेत्र से एक अभियुक्त नरेन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र सिहं उम्र करीब 30 वर्ष नि0 ग्राम सुन्दरपुर थाना रिजोर जनपद एटा को संबंधित इवेन्ट पर 22.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक की पत्नी द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी गई कि उसका पति आएदिन उसके साथ मारपीट करता है, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच आरोपी युवक को एक अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.है0का0 449 फौरन सिहं
- का0154 जितेन्द्र कुमार
- चालक का0 अवनीश कुमार