
गौवंश आश्रय स्थलों की जनपदीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों की अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जनपद में 20 गौआश्रय स्थल संचालित है, जिनमें 2954 पशु संरक्षित हैं। निराश्रित गोवंश के भरपोषण हेतु बेहतर इंतजाम किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने कहा गौशाला के किनारे सुरक्षा खाई एवं अन्य स्थानों पर पाकड़, गूलर, बरगद, बबूल, कंजी सहित अन्य छायादार पेड़ अवश्य लगाए जाएं इसके लिए कार्य योजना तैयार की जाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा गौशाला में पशुओं की देखभाल हेतु बेहतर प्रबंध किए जाएं जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शिकायतें कम मिले।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीवीओ एसपी सिंह, समस्त डिप्टी सीवीओ, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता विद्युत सोपाली सिंह, एपी सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।