
लोक कल्याण की भावना से आदरी/प0वि0स0ने किया हबन यज्ञ।
एटा,
पंचायत विकास संस्थान और एस्ट्रोलॉजी डाइमेंशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए, स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश बौद्धिक संपदा प्रमुख एवं पंचायत विकास संस्थान के अध्यक्ष तथा आदरी के संस्थापक पंकज कुमार एडवोकेट हाई कोर्ट के जन्मदिन के अवसर पर लोक कल्याण की भावना से शांति नगर स्थित आवास पर पुरोहित श्रीमान श्रीधर जी ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर पंकज कुमार ने कहा कि देश महामारी की आपदा से जूझ रहा है ।इसलिए आज के दिन वातावरण को शुद्ध करने के लिए लोक कल्याण की भावना से जनहित और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने ही घर से वातावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से हवन यज्ञ प्रारंभ कर रहा हूं ।यह कार्यक्रम पंचायत विकास संस्थान और आदरी के सहयोग से संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि आज कोरोना महामारी शहर से लेकर गांव की ओर बढ़ने लगी थी ।जिसको हिंदू संगठनों और समाज की सक्रियता के कारण सरकार और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों से उस पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम लोग भी लोक कल्याण की भावना से जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए इस हवन यज्ञ के माध्यम से आसपास के वातावरण को शुद्ध करने की दृष्टि से तमाम औषधियों के साथ हवन का आयोजन कोविड महामारी पर नियंत्रण के लिए एक कदम आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है।
इस अबसर पर आदरी की निदेशक श्रीमती किरन, संरक्षक राजबहादुर उपाध्यय,देवेन्द्र उपाध्यय,श्रीमती राममूर्ति देवी, विधि राजमूर्ति, शिवानी, रूपेश, पंचायत विकास संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट, सचिव देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, देव आदि लोग उपस्थित रहे।