पुलिस द्वारा 887 पव्वे अवैध देशी शराब एवं नगदी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा 887 पव्वे अवैध देशी शराब एवं नगदी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.06.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना प्रभारी बागवाला मय फोर्स व आबकारी निरीक्षक मय टीम के मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मढिया में देशी शराब की दुकान नगला मढिया पर छापा मारा गया तो विक्रेता राजेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मण थाना बागवाला एटा व कैन्टीन संचालक प्रेम कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला मढिया थाना बागवाला एटा को अवैध देशी शराब व नगदी के सहित समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0-131/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम व 420, 467, 468, 469, 471, 259, 260 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. राजेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मण थाना बागावाला एटा
  2. प्रेम कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला मढिया थाना बागवाला एटा

फरार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. सुघड़ सिंह पुत्र अनार सिंह
  2. आलोक कुमार पुत्र सुघड़ सिंह निवासीगण रेलवे माल गोदाम शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी-

  1. 5570 रुपये
  2. 562 पौवा देशी शराब (ब्रान्ड मस्तीह)
  3. 325 पौवा देशी शराब (लालपरी ब्रान्ड)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. आब. नि. श्री अखिलेश कुमार सिंह क्षेत्र प्रथम एटा
  2. आब. नि. श्री निहान्त यादव क्षेत्र 3 एटा
  3. आबकारी आरक्षी अनिल कुमार सिंह
  4. उ0नि0 प्रवेज कुमार राणा
  5. उ0नि0 वीरपाल सिंह
  6. रि0का0 सोनू कुमार
  7. रि0का0 दीपक शर्मा
  8. का0 निखिल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks