
जनपद में आज से होगा निशुल्क खाद्यान्न वितरण
एटा – कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद की सभी सरकारी राशनी की दुकानों पर तीन से 15 जून तक तक पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारक उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।
मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि तीन जून यानी आज से जनपद के सभी पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय (गुलाबी) कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।