डीएम व सीएमओ के सख्त तेवरों के चलते अब कोरोना रूपी राक्षस को स्वंय ऑक्सीजन की दरकार

डीएम व सीएमओ के सख्त तेवरों के चलते अब कोरोना रूपी राक्षस को स्वंय ऑक्सीजन की दरकार —————————————सरकार व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले के लोगों के मिली जीवन की

संजीवनी —————————————एटा (knls )बोली पर गोली की ठसक एवं बैलेट पर हावी बुलैट की कहावत को चरितार्थ करते हुए खूंरेजी वारदातों के लिए विख्यात रहे एटा जिले में कोविड-19 के बढते महाकोहराम से एक बार तो ऐसा लगने लगा कि इससे निपटने में सरकार के इतंजामात कहीं नाकाफी साबित न हो जाऐं ,लेकिन जन जीवन को सुरक्षित रखने के प्रयासों के तहत कोरोना रूपी राक्षस के विरूद्ध जगं -ऐ-मैदान में जब एक वीर नारी जिलाधिकारी डा विभा चहल के रूप में पुलिस विभाग के मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा उमेश कुमार त्रिपाठी को साथ लेकर प्रशासनिक फौज के साथ उतरीं तो जिले भर में एक सैकडा से अधिक लोगों की जान लेने वाले एवं प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ के मध्य नागरिकों को झपट्टा मारकर अपनी चपेट में लेकर सक्रंमित करने में कोई कोर कसर न छोडने वाले कोरोना राक्षस का ग्राफ तो गिरना शुरू हुआ परन्तु इस राक्षस नें बहरूपिया बनकर अपना खेल दिखाना प्रारम्भ कर दिया  ! कोरोना महादानव के प्रचन्ड रूप के चलते जब जिले में नागरिकों की सांसे सिसकियां लेने लगीं तो ऑयरन लेडी जिलाधिकारी डा विभा चहल की पहल पर सरकार एवं जिले के जनप्रतिनिधिगंण भी जिले के नागरिकों की सिसकियां लेती सांसो से बैचेन होकर उनके स्वस्थ जीवन को संजीवनी प्रदान करने के लिए मैदान -ऐ-जगं  में कूदकर जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने व अन्य स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर बनाने हेतु जब अपनी अपनी निधियो से आर्थिक सहयोग करने लगे तो संसाधनों के तीव्रगति से बढने एवं नागरिकों के भी स्वंय जागरूक होने तथा डीएम डा विभा चहल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा उमेश कुमार त्रिपाठी के सख्त तेवरों के चलते कोरोना रूपी राक्षस को अब स्वयं ऑक्सीजन की दरकार हो गई है ! कोविड-19 की दूसरी खतरनाक लहर को नेस्तनाबूद करने के लिए क्षेत्र के सासंद राजवीर सिंह उर्फ राजू सहित विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड व विधायक अलीगंज सत्यपाल सिहं राठौर एवं अलीगंज के पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू का जो वांछित सहयोग जिला प्रशासन व समस्त क्षेत्रिय नागरिकों को मिला वह अविस्मरणीय रहेगा , क्योंकि जिले के नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए कोरोना रूपी राक्षस के विरूद्ध यदि वीर नारी डा. विभा चहल महायुद्ध की पहल न करतीं तो यह राक्षस स्वंय अपने लिए ऑक्सीजन की दरकार न करता ! जनप्रतिनिधिगंणों व जिला प्रशासन के जीतोड़ अथक प्रयासों के चलते आज जिले भर में की जा रही आरटीपीसीआर एवं एन्टीजन जांच रिपोर्ट का परिणाम चार सौ एवं पांच सौ के पश्चात मात्र दस पन्द्रह पॉजिटिव केसों तक सिमट कर रह गया है जिसको भी पूर्णतः नेस्तनाबूद करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास लगातार जारी है  ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा उमेश कुमार त्रिपाठी का मानना है कि जिलाधिकारी डा विभा चहल के निर्देशन में कोरोना सक्रंमण के विरुद्ध चलाऐ गए अभियान में जिला प्रशासन आम आदमी के चेहरे पे मुस्कान वापिस लाने का गंभीर प्रयास किया है तथा आगामी कुछ दिनों में हम पूर्णरूप से कोरोना की इस दूसरी लहर को नेस्तनाबूद कर विजय की ओर अग्रसर होगें  ! 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks