जनपद के 12 केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों हेतु कोविड टीकाकरण शुरू

जनपद के 12 केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों हेतु कोविड टीकाकरण शुरू

जिलाधिकारी, मारहरा विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निधौलीकलां पहुंचकर किया शुभारंभ

एटा। शासन के निर्देश पर जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु कोविड टीकाकरण कार्यक्रम मंगलवार से जनपद के 12 केन्द्रों पर शुरू हुआ। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निधौलीकलां पहुंचकर टीकाकरण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान टीकाकरण केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के नौजवानों, बालिकाओं, महिलाआें आदि से अपील की कि कोरोना से बचाव हेतु अपने परिवारीजनों का भी टीकाकरण कराएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना का टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है, अपने आसपास के क्षेत्र के लोगों, मित्रों, निकटतम संबंधियों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया जाए। उनको जानकारी दी जाए कि यह वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई है जो पूरी तरह सुरक्षित है तथा टीका लगवाने के बाद मृत्युदर काफी कम होती है। तीसरी लहर से यदि हम अपने बच्चों को बचाना चाहते हैं तो स्वयं एवं अपने परिवार को वैक्सीन अवश्य लगवाएं। जनपद में 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के लिए चार वर्क प्लेस टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें कम से कम 50 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण कार्यक्रम को सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, चेयरमैन निधौलीकलां देवलाल लोधी ने भी संबोधित करते हुए सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। तो वहीं जनसामान्य से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की।

इस दौरान एसडीएम सदर अबुल कलाम, डिप्टी कलेक्टर राजीव पाण्डेय, डा0 अभिनव दुबे, एमओओसी डा0 शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks