बलात्कार की घटना में वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त सुमित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा बलात्कार की घटना में वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त सुमित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा *थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 194/2021 धारा 376(2)(i), 34 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट की घटना में फरार चल रहा नामजद आरोपी सुमित पुत्र मेघनाथ निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।* *घटना:-* दिनांक 27.05.2021 को वादी श्री अरविन्द पुत्र मातादीन निवासी मई रशीदपुर थाना मौजा सासइंया थाना कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की बड़ी बहन सोनी की शादी थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरौली रतनपुर में हुयी थी तथा वादी की छोटी बहन (पीड़िता) उम्र 13 वर्ष अपनी बहन के यहाँ चार माह रूकने गयी थी तो पड़ोसी सुमित पुत्र मेघनाथ निवासी अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा अपने भाई उदयवीर की मदद से तमंचे के बल में वादी की छोटी बहन के साथ यौन शोषण किया। जिससे उसके गर्भ ठहर गया। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 194/2021 धारा 376(2)(i),34 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट बनाम सुमित व उदयवीर उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.05.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वाँछित अभियुक्त सुमित पुत्र मेघनाथ निवासी अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज एटा को कैलठा चौराहा से समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- सुमित पुत्र मेघनाथ सिंह निवासी अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तारी करने बाल पुलिस बल –

  1. निरीक्षक (अपराध) श्री रामकुँवर सिंह
  2. उ0नि0 श्री भोला सिंह
  3. का0 219 वृजेन्द्र सिंह
  4. का0 गजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks