अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे एमबीबीएस डाक्टर की हादसे में मौत

अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे एमबीबीएस डाक्टर की हादसे में मौत* *मृतक युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष का भतीजा है* *कांग्रेस नेताओं ने युवक के निधन पर जताया दुःख* *अलीगढ़*।कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में अलीगढ़ के एमबीबीएस डॉ.करीम की मौत हो गई।आपको बता दें कि करीम अपनी कार से लखनऊ में कोविड ड्यूटी के लिए जा रहे थे जबकि इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उनके साथ कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों की मानें तो मेडिकल रोड स्थित सिविल लाइन निवासी बिल्डर इश्तियाक अहमद दुलारे के पांच बेटे हैं।इनमें दूसरे नंबर के बेटे 25 वर्षीय करीम ने लखनऊ स्थित एरा मेडिकल कालेज से एक माह पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है इतना ही नहीं करीम इसी कालेज में ईद से पहले कोविड ड्यूटी कर चुके हैं और ईद पर घर आ गए थे।इसके बाद वह गुरुवार की सुबह फार्च्यूनर कार से लखनऊ जा रहे थे और कार में उनके साथ रिश्ते के चाचा अमरुद्दीन और रिश्तेदार बाबा फरीद भी थे।यहां कार को अमरुद्दीन चला रहे थे जबकि सुबह करीब साढ़े पांच बजे चालक को झपकी आ गई और इस कारण से कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के गांव उमरावपुरवा के पास किलोमीटर 197 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए जिसके बाद यूपीडा कर्मियों ने सभी को जिला अस्पताल भेजा जहां करीम की मौत हो गई।यहां पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस वे से हटवाकर ठठिया थाने में खड़ा करवा दिया है।आपको बता दें कि करीम अहमद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परवेज अहमद के बड़े भाई दुलारे मियां के पुत्र हैं जबकि उनके निधन पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव असद फ़ारूक़ के कैम्प कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई जहां कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर करीम अहमद खान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ईश्वर से प्रार्थना कीहै कि भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उसे सहन करने की शक्ति दे।इस दौरान यहां शोक सभा में असद फ़ारूक़ के अलावा वीरी सिंह बंजारा,राम गोपाल रैना,माज़िन हुसैन ज़ैदी,मुशताक अहमद,तारिक़ ख्वाजा, बृज पाल सिंह राना,सुरेश लोधी,ठाकुर अमित सिंह,ठा.संतोष सिंह,प्रमोद शर्मा,अनीता करोतिया,मुरसलीन कुरैशी,फ़ैज़ान क़ुरैशी,दिलीप शेखर,शारिक एडवोकेट,नईम क़ुरैशी कुर्ते वाले आदि उपस्थित रहे।इसके अलावा करीम अहमद के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने भी परवेज अहमद के भतीजे और होनहार युवा चिकित्सक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया औऱ कहा कि इस वक़्त कोरोना के संक्रमण काल में जहां देश के चिकित्सक नागरिकों की ढाल बने हुए हैं ऐसे वक़्त में करीम अहमद का यकायक निधन होना वास्तव में दिल को झकझोर देता है। *

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks