
एटा।आज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव श्री रतीराम एड0 ने श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एटा को दिए गए विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्यक्रम बनाकर जनता व अधिवक्ताओं व वादकारियों के हित में कार्य कराए जाने पर सहमति जताई एवम शीघ्र ही पुरानी तहसील का भ्रमण का आश्वासन दिया ।जहां अध्यक्ष सचिव ने पुरानी तहसील में न्यायालय हेतु उसे आवंटित कराने की मांग की तो वहीं उपजिलाधिकारी महोदय ने रजिस्ट्रेशन कार्यालय को नई तहसील में शिफ्ट कराकर पुरानी तहसील में कस्तूरबा विद्यालय बनबाने का रहस्योद्घाटन किया जिस पर अध्यक्ष व सचिव ने एतराज जताया । सोमवार को सामान्य सभा की बैठक की जानकारी देते हुए तहसील में कोरोना के कारण जन बहुलता को कम करने के लिए वाहन प्रवेश पर शुल्क व आवश्यक लोगो के प्रवेश के लिए पुलिस सहयोग का आश्वासन दिया ।समस्त वार्ता सार आगामी सोमबार को सामान्य सभा के पटल पर रखा जाएगा ।