UP सरकार की इजाज़त के कुछ घंटे बाद ही नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले लोगों की इंट्री रोकी

 

 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिल्ली आने-जाने की मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद नोएडा प्रशासन ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है. दिल्ली से सटे नोएडा के स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस पर फिलहाल “यथास्थिति” बनी रहेगी यानी दिल्ली से लोगों को नोएडा आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि दिल्ली के लोग नोएडा और गाज़ियाबाद जा सकते हैं. राज्य सरकार ने सोमवार रात को लॉकडाउन- 4 से जुड़े दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि दोनों शहरों में प्रवेश की अनुमति देने का अंतिम फैसला जिला प्रशासन लेगा.

कोरोनावायरस लॉकडाउन का चौथे चरण सोमवार से शुरू हो गया है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन कल रात को जारी की थी. जिसके अंतर्गत, राज्य सरकार ने दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों से आने वाले लोगों को छोड़कर बाकी को नोएडा और गाजियाबाद जाने की अनुमति दी थी. इस मामले में उन्हें रियायत नहीं मिलेंगी, जो दिल्ली में कोरोनावायरस हॉटस्पॉट में आते हैं.

कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रसार रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown-4) को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है. यूपी सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन में रियायतें देने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने कंटेन्मेंट ज़ोन के बाहर औधोगिक गतिविधयों की अनुमति दे दी है. साथ ही बाजारों को रोटेशन के आधार पर खोलने की भी छूट मिली है लेकिन सभी दुकानदारों को मास्क लगाए रखना होगा. सब्जी मंडि‍यां भी सुबह 6 से 9 बजे तक खुल सकेंगी लेकिन साप्ताहिक बाजार नहीं खुलेंगे. होम डिलिवरी करने वाले रेस्टोरेंट भी खुल सकेंगे.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks