एसडीएम ने नगर पालिका पर धर्मगुरुओं तथा प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एटा ब्रेकिंग-

वैक्सीनेशन को जागरूकता की जरूरत

एसडीएम ने नगर पालिका पर धर्मगुरुओं तथा प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जलेसर

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे टीकाकरण से जुड़े भ्रमों को दूर करने के लिए सोमवार को जलेसर उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय नगर पालिका भवन में धर्मगुरुओं तथा पालिका प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया।
नगर पालिका पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण है। जनता में फैले भ्रमों को दूर कर हमें लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करना होगा। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने रजिस्ट्रेशन स्वयं कर शीघ्र टीकाकरण करायें तदोपरांत 18 वर्ष से अधिक के लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल से 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। एसडीएम ने पालिका सभासदों तथा निगरानी समिति से नगर में आने वाले प्रवासियों को की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने तथा संदिग्धों की जांच कराने साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव आये मरीजों को दवा उपलब्ध कराने तथा पालिका अधिकारियों को फॉगिंग तथा सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं।वहीं बैठक में मौजूद जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कम्प्यूटर आपरेटर संजय कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों को कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी भी दी ।
बैठक में पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ पवन शर्मा, नायब तहसीलदार विक्रमसिंह चाहर, अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह के साथ ही विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु तथा पालिका सभासद मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks