UP के नोएडा में शुरू हुई ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर, 45+ वालों को कार में ही लगेगा टीका

UP के नोएडा में शुरू हुई ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर, 45+ वालों को कार में ही लगेगा टीका

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में प्रदेश का पहला ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत आज से की गई है. टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से नोएडा ईस्ट गेट डीएलएफ मॉल और ग्रेटर नोएडा शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत हो गई है. यहां 45 साल के ऊपर के लोग, जिन्होंने पहली डोज लगवा रखी है, वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगवा सकते है.

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है. अगर यह प्रयोग सफल रहा तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जाएगा. इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि जो लोग अस्पतालों में जाने से बच रहे हैं वे अपनी कार में ही वैक्सीन लगवा सकते हैं. इससे अस्पतालों में भी भीड़ कम होगी. पहले दिन 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks