273 श्रमिकों को लेकर जम्मू-कश्मीर रवाना हुई ट्रेन

 

मुरादाबाद: लॉक डाउन में बीते दो महीने से अलग-अलग स्थानों से फंसे श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेनें अब लगातार चल रहीं हैं। इसी कड़ी में मुरादाबाद से सोमवार शाम को दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गयी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के 273 श्रमिकों को भेजा गया। ट्रेन में बैठते ही जम्मू-कश्मीर के मजदूर बोले हमारे लिए ये मुरादाबाद प्रशासन की तरफ से ईद का तोहफा था। ट्रेन में 435 लोगों को जाना था, लेकिन समय से न पहुंच पाने के कारण 273 को भेजा गया। जबकि स्क्रीनिंग के दौरान चार श्रमिकों में कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें आशंकित मानकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

273 जा पाए
मुरादाबाद मंडल के साथ ही बरेली मंडल के 435 पंजीकृत मजदूरों को इस स्पेशल ट्रेन से जाना था, लेकिन देरी की वजह से 273 यात्री ही भेजे गये। इस ट्रेन में 721 यात्री मेरठ से सवार होंगे। कुल 1156 यात्री इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उधमपुर, जम्मू और कश्मीर के लिए रवाना हुए। चार यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद रोक लिया गया, इन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

बताया ईद का तोहफा
जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर यहां ठंड में गर्म शाल बेचने के लिए आते हैं, होली पर ठंड के चलते रुक गए थे। लेकिन उसके बाद लॉक डाउन की वजह से फंस गए थे। अल्फुद्दीन ने कहा कि ये उनके लिए ईद का तोहफा ही है कि अब वे अपने परिजनों के साथ ईद मना सकेंगे। इसके अलावा भी ट्रेन में बैठते ही अन्य मजदूरों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीँ स्थानीय रेल अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद से जल्द ही और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी। ताकि जो लोग अपने गृह जनपद जाना चाहते हैं तो उन्हें सकुशल पहुंचाया जा सके।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks