आगरा में कोरोना: फिर बढ़ने लगे संक्रमित, 24 घंटे में 285 नए मामले, चार मरीजों की मौत

आगरा में कोरोना: फिर बढ़ने लगे संक्रमित, 24 घंटे में 285 नए मामले, चार मरीजों की मौत
कोरोना कर्फ्यू में लापरवाही से सोमवार को फिर नए मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को चार मरीजों की मौत हो गई। 24 घंटे में 4150 लोगों की जांच में 285 नए संक्रमित मिले हैं। मृतक संख्या 303 हो गई है। जबकि संक्रमण दर सात फीसदी दर्ज की गई है।
सात दिन पहले 4 सितंबर को 267 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आई। 7 मई को संक्रमितों की संख्या 200 से कम हो गई। रविवार तक मरीजों की संख्या 250 से कम ही रही। सात दिन बाद फिर सोमवार को 285 नए मरीज मिले हैं।

सात दिन बाद फिर बढ़े मरीज, सात फीसदी संक्रमण की दर
कुल संक्रमितों की संख्या 23,802 है। पिछले 24 घंटे में 503 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 21,560 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि चार मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। चारों मरीजों के श्वसन तंत्र ने काम करना बंद कर दिया था। जिले में 7.88 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 1,939 एक्टिव केस हैं। सोमवार को संक्रमण दर सात फीसदी रही है जबकि अब तक कुल संक्रमण दर तीन फीसदी है।

बाह में डॉक्टर समेत दो संक्रमित मिले
बाह सीएचसी में सोमवार को 112 लोगों की कोरोना जांच हुई। एक डाक्टर समेत दो लोग पॉजीटिव मिले। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है।

65 वर्षीय पूर्व प्रधान ने जीती कोरोना से जंग
बाह बरहा के पूर्व प्रधान करतार सिंह गुर्जर (65) बेटे राजकुमार के चुनाव प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। रविवार को कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे करतार सिंह की माला पहनाकर आगवानी की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। नियमित रूप से योग और चिकित्सकों के परामर्श अनुसार दवाओं से इससे आसानी से पार पाया जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks