बन्द नहीं हो रहा एटा पुलिस का शराब का खेल तीन पेटी पकड़ी एक दिखाई,चौकी प्रभारी पर गाज

एसएसपी एटा उदय शंकर सिंह ने मर्थरा चौकी प्रभारी अरविंद सिवान को किया लाइन हाजिर

एसआई आशीष चौधरी और तीन अन्य सिपाहियों पर गिर सकती है गाज-सूत्र

एसएसपी की कार्यवाही के बाद चौकी के कर्मचारियों में मचा हड़कंप

चौकी प्रभारी की कई बार शिकायत मिलने के बाद की गई कार्यवाही-एसएसपी

तीन दिन पूर्व पकड़ी गई 3 पेटी शराब को कार्यवाही में सिर्फ दिखाई गई एक पेटी शराब

आखिरकार दरोगा आशीष चौधरी और शराब तस्करों को पकड़ कर लाये सिपाहियों पर क्यों नही हुई कार्यवाही?

खैर छोड़िये जब कोतवाली देहात में जब शराब चूहे पी सकते हैं तो ये जो इंसान ठहरे

एटा-एसएसपी एटा उदय शंकर सिंह ने मर्थरा चौकी इंचार्ज अरिवंद सिवान को लाइन हाजिर कर दिया है,लगातार मिल रही शिकायत के बाद एसएसपी ने कार्यवाही है,माना जा रहा है कि 3 दिन पुर मर्थरा चौकी क्षेत्र के गाँव उलायतपुर से तीन पेटी शराब सहित दो लोगो को एसआई आशीष चौधरी ने अपने हमराहियों प्रवीण, योगेंद्र आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया, फिर उसमें दरोगा जी और उनकी टीम ने कर दिया खेला…..पहले तो बहुत देर तक चौकी पर ही माथा पच्ची होती रही जब बात न बनी तो फिर मामला पहुंचा कोतवाली देहात…..फिर दरोगा जी लिए 25 हजार रुपये और पकड़े गए दोनों आरोपियों को रात में छोड़ दिया।मजे की बात तो ये रही कि दरोगा जी ने 3 पेटी शराब जगह करीब एक पेटी शराब दिखाकर दफा 60 में कर दी कार्यवाही। आपको बता दें कि मर्थरा चौकी की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात प्रवीण कुमार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, प्रभारी निरीक्षक ने पूरे मामले को पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने रखा और फिर हुई चौकी प्रभारी पर कार्यवाही। *अब सवाल ये है कि जब खेला किया आशीष चौधरी और उनके हमराहियों ने तो फिर इन पर कार्यवाही क्यो न हुई?*

होता क्या क्या है चौकी पर

बालू से भरे ट्रेक्टर, ईंटो से भरे ट्रेक्टरया फिर गिट्टी से भरे ट्रक बसूली तो सबसे होनी जो है, आलम ये है कि ईंटो और बालू से भरे ट्रेक्टरों से 50 या 100 रुपये और ट्रकों से सीधी सीधी महीना दारी।एक ठेकेदार ने एक सिपाहि के माध्यम से सिवान साहब को ट्रकों चलने देने के लिए 10 हजार दिया बात हुई 20 हजार में जब पैसा पूरा न पहुंचा तो कल रोड प ट्रक जाते देख चौकी प्रभारी अरविंद सिवान ने दोनों ट्रको को चौकी पर खड़ा करा लिया, जब मामला बिगड़ा तो फिर दोनों ट्रकों को छोड़ दिया गया। सूत्रों बताते हैं कि आर एस उपाध्याय ट्रक मालिक से तो 30 से 35 हजार हर महीना जो आना ही है।

सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने चौकी पर मारा था छापा

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मिल रही शिकायतों को लेकर सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने करीब एक हफ्ता पूर्व मर्थरा चौकी पर छापा मारा था और सीओ सिटी द्वारा सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए हिदायत दी गई थी कि आगे शिकायत पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर एसआई आशीष चौधरी और उनके हमराह सिपाहि प्रवीण, योगेंद्र आदि के खिलाफ कार्यवाही क्यो न कि गई?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks