कोरोना के कारण सरकार ने राष्ट्रीय रोजगार नीति से जुड़े 4 सर्वेक्षणों को किया स्थगित

कोरोना के कारण सरकार ने राष्ट्रीय रोजगार नीति से जुड़े 4 सर्वेक्षणों को किया स्थगित

केंद्र सरकार ने प्रवासियों, घरेलू कामगारों और परिवहन क्षेत्र और पेशेवरों के लिए बनाये गये 4 महत्वपूर्ण सर्वेक्षणों स्थगित कर दिया है. ऐसे में महामारी की दूसरी लहर के कारण इन सर्वेक्षणों के आधार पर राष्ट्रीय रोजगार नीति में देरी हो सकती है. देश भर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाए जाने के चलते फील्ड पर सर्वे करने वालों को परिवारों के पास, कार्यालयों और वर्क साइट्स पर जाने में मुश्किल होगी.

अंग्रेजी अखबार द हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार 2 सरकारी अधिकारियों ने कहा कि महामारी का प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्थिति सुधरने के बाद सर्वेक्षण फिर से शुरू होगा. कोरोना संक्रमण में आये उछाल के चलते विशेषज्ञ समिति के परामर्श से श्रम ब्यूरो के राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षणों को भी स्थगित किया जा सकता है. हालांकि सर्वे में देरी से राष्ट्रीय रोजगार नीति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

श्रम ब्यूरो के महानिदेशक डीपीएस नेगी ने कहा, हमने 4 सर्वेक्षणों को स्थगित कर दिया है क्योंकि कोरोना की मौजूदा स्थिति ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने को लगभग असंभव बना दिया है. नेगी ने कहा हम अपनी विशेषज्ञ समिति से बात कर रहे हैं कि इन सर्वेक्षणों के दौरान आई स्थितियों का सामना कैसे किया जाए. यह एक कठिन स्थिति है, और हमारे फील्ड वर्कर्स को लोगों के घरों और कार्यालयों में भेजने से उनके स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा. इसके साथ ही संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कोई भी सर्वेयर को घरों में नहीं आने देगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks