राष्ट्रीय पक्षी मोर को जहर देकर मारने का आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा – थाना‌ नयागांव पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पूर्व राष्ट्रीय पक्षी मोर को जहर देकर मारने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं- 64/2021 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में वांछित चल रहे नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनांक 05.05.2021 को थाना नयागांव पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा ग्राम उभई थाना नयागांव में चार राष्ट्रीय पक्षी मोरों को जहर देकर मार दिया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचित कर तत्काल मौके पर पहुंचा गया, वन विभाग टीम द्वारा चारों मोरों को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया तथा वन रक्षक अलीगंज रेंज श्री रोहित यादव द्वारा दिनांक 09.05.2021 को दी गई तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना नयागांव पर मुअसं- 64/2021 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम बनाम गीतम सिंह पुत्र मैहकू निवासी रजपुरा थाना नयागांव एटा पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 09.05.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा अभियुक्त गीतम सिंह को मुखबिर की सूचना पर बिथरा भट्टा के पास से समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- गीतम सिंह पुत्र मैहकू निवासी रजपुरा थाना नयागांव एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ.नि. रघुवीर सिंह
  2. आरक्षी दिलीप कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks