
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके शिक्षकों को दी श्रद्धाजंलि
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद एटा के जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह के निर्दशन में वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसमें जनपद में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान प्रशिक्षण से लेकर मतदान, मतगणना ड्यूटी के उपरांत कोविड-19 से संक्रमित होकर बेसिक शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक-शिक्षिका जिंदगी की जंग हार चुके को उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्चुअल मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने जनपद में जो शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र व अनुदेशक कोरोना से ग्रसित हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह ने कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार चुके शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करने के साथ ही 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग शासन प्रशासन से की।
इसके साथ ही जिलामंत्री वीरपाल सिंह ने कहा कि आश्रितों को शिक्षक और लिपिक पद पर योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए,
मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी ने मृतक के आश्रितों को ग्रेच्यूटी का भुगतान कर पारिवारिक पेंशन देने की मांग की तो
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह ने सामूहिक बीमा की राशि का अति शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों की मांग है कि समस्त सहायता मृतक आश्रितों को अति शीघ्र दी जाए साथ ही शिक्षकों की बीमा राशि बढ़ाई जाए। वर्चुअल मीटिंग मुख्यरूप से ओमवीर सिंह राजपूत, राहुल कुमार, जयंत मौर्य, नवनीत यादव, प्रशांत पचौरी, विवेक यादव, सुशील यादव, ज्ञानेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, बाबा ललित यादव, ओमेंद्र यादव, धीरेश, अनिल कुमार, अनुराग यादव, रत्नेश कुमार, मुकेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद एटा के शिक्षक, शिक्षिका जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हुए और इस महामारी से लड़ते हुए अपनी जान गंवा गए!
1- रचना रघुवंशी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर , शीतलपुर
2- मेघेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक यूपीएस रिजोर , सकीट
3-अवनीश यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय देहलई ,अलीगंज
4- इरशाद अली सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय मंडनपुर, आवागढ़
5-कांति कुमारी प्र. अ. यूपीएस बुलाकीनगर अलीगंज एटा
6- विभाकर वर्मा स.अध्यापक ups कासिमपुर, जलेसर
7- सुनील कुमार (प्र. अ.) कंपोजिट विद्यालय मंडनपुर अवागढ़
8- रूद्र भान शर्मा प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम
9- बृजेश कठेरिया प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय दादू असगरपुर, अलीगंज
10- रामनारायण यादव सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय अमोगपुर भाटान,अलीगंज
11- उदय पाल सिंह अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मरगाया, निधौली कला
12.अरुणप्रकाश स. अ. यूपीएस न. भभूती जैथरा एटा
13- विनायक यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय ताँबेपुर, शीतलपुर
14- अरविंद कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला बहादुर, जैथरा
15- मधु कनौजिया स.अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय खरगपुर निधौली कला
16- मनोज कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला ओझा जलेसर