टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने आई प. बंगाल की युवती के साथ दुष्‍कर्म मामले में 4 किसान नेताओं सहित 6 पर केस

टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने आई प. बंगाल की युवती के साथ दुष्‍कर्म मामले में 4 किसान नेताओं सहित 6 पर केस
~ऐसे हैं किसान नेता जो किसी दरिन्दे के समान मालूम होते हैं,~जहां एक युवती बंगाल से धरने में शामिल होने को आई~ ~उसकी अस्मत लूट ली कैसे इन्हें किसानों का हमदर्द माने जो अवला की आबरू लूट लेते हो~
टिकरी बॉर्डर पर कोरोना से मृत हुई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ दुष्‍कर्म होने का मामला सामने आया है
कोरोना से मृत हुई पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमे चार किसान नेता और दो आंदोलन से जुड़ी महिला वॉलंटियर शामिल हैं। मौत से पहले युवती से कुछ गलत होने को लेकर मामला गर्म था।

बहादुरगढ़, जेएनएन। टीकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में शामिल होने आई और फिर कोरोना से मृत हुई पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमे चार किसान नेता और दो आंदोलन से जुड़ी महिला वॉलंटियर शामिल हैं। युवती की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी मगर उससे पहले उसके साथ कुछ गलत होने को लेकर कई दिनों से मामला गर्म था।

शनिवार को टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की मीटिंग हुई थी। मृतक युवती के पिता के बयान पर अब बहादुरगढ़ शहर थाना में मामला दर्ज हुआ है। कई संगठनों के नेता इस मामले को उठा रहे थे। आरोपित किसान सोशल आर्मी से जुड़े हैं। आरोपितों की पहचान अनिल मालिक, अनूप सिंह, अंकुश सांगवान, जगदीश बराड़, कविता आर्य व योगिता सुहाग के रूप में हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks