
एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा आरोपी युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा जेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व कुशल नेतृत्व मे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 51/2021 धारा 376 भादंवि व 3/4 पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
अभियुक्त का नाम पताः-
1- अजय पुत्र इंद्रपाल नि0 बावरपुर थाना सकरौली जिला एटा
गिरफ्तार करने वाले कर्मचारीगण –
- एसओ सत्यवीर सिंह
- का0 238 कालीचरन
- का0 सुरेन्द्र सिंह