
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर केस नं0 420/19 अ0सं0 102/18 धारा 498A, 304B भादंवि व 3/4 DP ACT थाना जसरथपुर से संबंधित एक वारण्टी अभियुक्त को समय करीब 07:15 बजे उसके घर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- अनार सिह पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम नं0 हिन्दू थाना जसरथपुर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SO अमरेश कुमार त्यागी
- का0 1140 हरेन्द्र सिंह
- RC चन्द्रभान