जनपदवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल को दृष्टिगत अलीगढ़ भेजे गए वेंटीलेटर,डी एम की सफाई

जनपदवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल को दृष्टिगत अलीगढ़ भेजे गए वेंटीलेटर

एटा। डीएम डा0 विभा चहल ने सोशल मीडिया एवं समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “एटा से छिने 16 वेंटीलेटर, अलीगढ़ भेजे जाएंगे“ के संबंध में सूचित किया है कि जनपद को गत वर्ष शासन से 20 वेंटीलेटर मिले थे, जिसमें से चार वेंटीलेटर कोविड अस्पताल सीएचसी बागवाला में उपयोग किए जा रहे हैं। शेष 16 वेंटीलेटर जो कि जिला अस्पताल में रखे थे, जो चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ के अभाव में संचालित नहीं हो पा रहे थे तथा इन वेंटीलेटर का उपयोग जनपदवासियों हेतु नहीं हो पा रहा था।

डीएम ने कहा कि जनपदवासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्टाफ के अभाव में संचालित न होने पर 16 वेंटीलेटर अलीगढ़ कोविड अस्पताल में भेज दिए गए हैं, जिससे कि अलीगढ़ के कोविड अस्पताल में इन वेंटीलेटर का उपयोग हो सके। क्यांंकि जनपद एटा के अधिकतम सीरियस मरीज एवं अन्य मरीज अलीगढ़ रैफर किए जाते हैं। अतः अलीगढ़ में वेंटीलेटर के संचालित होने के उपरान्त जनपद एटा से रेफर किए गए कोविड मरीजों को इलाज की समुचित सुविधा अलीगढ़ में वेंटीलेटर के माध्यम से मिल सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks