
जनपद में 232 और कोरोना पॉजिटिव निकले
एटा -जिले में कोविड-19 की दूसरी लहर की रफ्तार धीरे-धीरे थम रही है। उस पर अंकुश लगाने के लिए हो रहे प्रयास कारगर हो रहे है। गुरुवार को जिले में 232 कोरोना संक्रमित निकले हैं। उसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7899 हो गयी हैं।
सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे तक पोर्टल पर आई की सूची में 246 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को 232 कोरोना संक्रमित निकलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 7899 हो गई है। उसमें से अब तक 4709 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके है। उसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2657 हो गई है। उसमें 42 कोरोना संक्रमित सीएचसी बागवाला में संचालित एल-2 अस्पताल, एल-1 अस्पताल चुरथरा में 17 कोरोना संक्रमित में भर्ती कराए गए है। 199 कोरोना संक्रमित जिले के बाहर और 2399 होम आइसोलेशन में भेजे गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित से अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी हैं