जनपद एटा के जलेसर के शाम 7 बजे तक आए परिणाम

एटा ब्रेकिंग-

जलेसर

शाम 7 बजे तक आए परिणामों में ग्राम पंचायत अकबरपुर साथा से नवीन कुमार ने 553 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवप्रताप को 344 मतों से पराजित किया। वहीं ग्राम पंचायत भ्याऊ से अमर सिंह ने 227 मत पाकर अजीत कुमार को 30 मतों से, राजमलपुर टिमरूआ से हरिओम ने 452 मत पाकर सत्येंद्र सिंह को 15 मतों से, पटना से गुड्डी देवी ने 563 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गौरव सिंह को 329 मतों से जबकि साधा नवीपुर से मिथिलेश ने 239 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी प्रतिनिधि कुसमा देवी को 30 मतों से पराजित किया।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के आए परिणाम में वार्ड संख्या 73 से हुतेन्द्र ने 370 मत पाकर रेवती को मात्र एक मत से पराजित किया। रेवती को 369 मत मिले थे।
वही जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड संख्या 10 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह धनगर, वार्ड संख्या 11 से बसपा समर्थित प्रत्याशी मुकेश यादव तथा वार्ड संख्या 12 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संगीता बढ़त बनाए थीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks