
उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प, कर्नाटक में भाजपा तो राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त
- देश में जारी कोरोना संकट के बीच हाल ही में देश के 10 राज्यों में 2 लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। सभी सीटों के लिए आज मतों की गिनती का कार्य शुरू हो गया। सबसे दिलचस्प मुकाबला कर्नाटक और राजस्थान में है, जहां भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर जूझ रही हैं। राजस्थान में फिलहाल तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस को छोटी बढ़त मिली है, वहीं कर्नाटक में यही हाल भाजपा का है। उसे लगातार कांग्रेस और जेडीएस से कड़ी टक्कर मिल रही है।