डॉक्टर विवेक ने पत्नी से परेशान होकर लगाई फांसी, जान देने से पहले बनाया वीडियो 11 मिनट का वीडियो

साकेत मैक्स के डॉक्टर विवेक ने पत्नी से परेशान होकर लगाई फांसी, जान देने से पहले बनाया वीडियो 11 मिनट का वीडियो

.
दिल्ली: ‘आईएम सॉरी मेरे बच्चे, मैं तुझे देख नहीं सकूंगा। मैं कायर नहीं था, मुझे हालात ने मारा’ है। एक वीडियो के जरिए दर्दनाक मैसेज अपनी पत्नी को भेजने के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात शुक्रवार देर रात की है। मामले की सूचना के बाद पहुंची मालवीय नगर थाना पुलिस ने डॉ. विवेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई की रही है।
पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक डॉक्टर विवेक गोरखपुर के रहने वाले थे और दिल्ली में रहकर साकेत के मैक्स अस्पताल से ही डिप्लोमा इन मेडिसिन का कोर्स कर रहे थे। विवेक की शादी के छह माह बीते थे। उनकी पत्नी दो माह की गर्भवती है और वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके घर से फंदे से लटके हुए शव को कब्जे में लिया।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 30 अप्रैल की देर रात डॉ. विवेक ने अपने मोबाइल में 11 मिनट 19 सेकंड का वीडियो बनाया था। वीडियो बनाने के बाद डॉ. विवेक ने उस वीडियो को अपनी पत्नी को भेजा। पत्नी को वीडियो भेजने के बाद डा. विवेक ने आत्महत्या की। वीडियो में डा. विवेक ने अपनी पत्नी से बात करते हुए कहा है कोकिला मुझे नहीं पता, तुम मुझसे क्या उम्मीद रखती हो। मैं उलझकर रह गया हूं। मुझे नहीं पता कि तुझे वह सारा ज्ञान कहां से मिलता था। पर जो भी था, गलत था। शादी के बाद मेरा व तेरा परिवार एक हो गया मगर तुमने कभी नहीं समझा। तुम अक्सर कहती हो कि मां के घर में खुश हूं। तुम्हारी मां कहती है कि यहां फोन क्यों करते हो। क्या मेरा हक नहीं है कि मैं फोन कर अपनी पत्नी से हाल पूछ सकूं। मैनें तुम्हें कब प्यार नहीं किया, तुम्हारे लिए अपनी मासूम सी बहन को डांटा-मारा। मैं खुश होना चाहता था। मगर तुमने तो मेरी उस खुशी को भी तार-तार कर दिया। मैं पापा बनने वाला था, मगर उसकी शक्ल नहीं देख पाया। तुम अपने पापा के पास रहोगी। मरना नहीं चाहता हूं मगर तुम्हारी और तुम्हारी मां की बातें सुन-सुन कर मुझे जीने का कोई हक नहीं है। अब मैं और नहीं लड़ सकता हूं। इसलिए दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। तुम खुश रहो। सॉरी मेरे बच्चे, तुझे देख नहीं पाऊंगा। मगर तेरा बाप कायर नहीं था, उसे हालात ने मारा। वीडियो भेजने के बाद छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

दो माह की गर्भवती है पत्नी
डॉ. विवेक की शादी 25 नवंबर 2020 को उसकी शादी संत कबीरनगर नगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बालूशासन गांव में केशभान राय की पुत्री कोकिला के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में ही रहने लगे। लेकिन कुछ दिनों बाद कोकिला अपने मायके चली गई। जहां से वह नहीं लौटी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

कमरे से मिला सुसाइड नोट
डीसीपी साउथ ने कहा, ‘मैक्स अस्पताल, साकेत के डॉक्टर ने 30 अप्रैल को मालवीय नगर में अपने निवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कमरे की गहन तलाशी ली गई और एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया गया है। आगे की जांच जारी है।’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks