मतगणना जारी डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना

#Etah….

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी
डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना
◾जमकर उड़ी सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां
◾सभी मतगणना केंद्रों पर दूसरे चरण की मतगणना पूर्ण हो चुकी है।
◾त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये मतगणना शुरू हो गई है। मगर प्रशासनिक व्यवस्था ढीली होने की वजह से मतगणना समय से शुरू नहीं हो पाई है।
◾एक दिन पहले कर्मचारियों को पास नहीं बनाये गये जिसकी वजह से डेढ़ घंटा देर से मतगणना शुरू की गई है। जिसकी वजह से एजेंटों की भीड़ जुट गई।
◾एजेंटों की भी थर्मल स्क्रीनिंग एवं पास जांच देर से होने की वजह से भीड़ जुटी रही और धक्का-मुक्की हुई है।
◾जिले के 8 स्थानों पर मतगणना चल रही है।
◾मतगणना को लेकर रविवार सुबह से ही एजेंट पहुंच गये थे लेकिन आठ बजे जाकर कहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अंदर एजेंटों को आने की अनुमति दी तब एजेंट व प्रत्याशी की थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स चेक करनी शुरू की।
◾इधर कर्मचारियों के पास भी तुरंत बनाये गये जिसकी वजह से अधिकारी पहले पास बनाने में मस्त रहे।
◾मतगणना स्थलों के पास एजेंटों एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है।
◾सभी जगह मतगणना मजिस्ट्रेट की तैनाती है।
◾डीएम डॉ. विभा चहल ने सीडीओ आंनद प्रकाश, एडीएम वित्त सुनील कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह को लगाया है।
◾वहीं एसएसपी उदयवीर सिंह द्वारा सभी मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल लगाया गया है।
◾शीतलपुर मतगणना केंद्र पर सीओ सिटी राजकुमार सिंह कमान संभाले हुए है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks