
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा सहित परिजनों का नाम वोटरलिस्ट से कटा, नही डाल सकेंगे वोट
उत्तर प्रदेश में एक तरफ पंचायत चुनाव का चौथा चरण का मतदान चल रहा है. इस बीच मथुरा से खबर आ रही है कि यहां यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ही अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.
पता चला है कि वोटर लिस्ट से श्रीकान्त शर्मा सहित उनके कई परिजनों का नाम कट गया है. परिजनों ने विरोधियों पर नाम कटवाने का आरोप लगाया है. यही नहीं उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है. बता दें गोवर्धन ब्लॉक में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का पैतृक गांव गाठौली है.