निर्वाचन परिणाम को वेबसाइट के माध्यम से जनसाधारण को ससमय एवं सुगमता से उपलब्ध कराया जाएगा

एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार 02 मई 2021 से होने वाली मतगणना हेतु ऐसी व्यवस्था की जानी है, जिससे कि निर्वाचन परिणाम को वेबसाइट के माध्यम से जनसाधारण को ससमय एवं सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके। आयोग द्वारा पूर्व मे निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, प्रत्याशियों के नामांकन सम्बन्धी विवरण एवं निर्वाचन परिणामों को आयोग की बेवसाईट पर फीड किये जाने हेतु सभी निर्वाचन अधिकारी, रिटंनिग आॅफीसरों को पृथक-पृथक लाॅगिन आई0डी0 व पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है। जिसका प्रयोग करके निर्वाचन अधिकारी, रिटंनिग आॅफीसरों द्वारा सदस्य एवं प्रधान-ग्राम पंचायत तथा सदस्य- क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत का निर्वाचन परिणाम अपलोड किया जायेगा।

डीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशों के क्रम में मतगणना सम्बन्धी सभी सूचनायें, मतगणना परिणाम आयोग के साॅफटवेयर पर तत्काल फीड कराने हेतु मतगणना केन्द्र पर कम से कम 05 कम्प्यूटर सैट ब्राॅडबैण्ड, एन0आई0सी0 स्वान के इन्टरनेट कनेक्शन सहित एवं 05 कम्प्यूटर आॅपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, तथा मतगणना के दौरान निर्वाचन परिणामों को ससमय वेबसाइट पर फीड कराते रहें जिससे मतगणना सम्बन्धी सूचनायें एवं परिणाम आयोग एवं जनसाधारण को वेबसाइट के माध्यम से सुगमतापूर्वक प्राप्त हो सकें। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार जो मतगणना स्थल पर अपना मोबाईल नम्बर दर्ज कराना चाहते हैं उनसे मोबाईल नम्बर लेकर आयोग की वेबसाइट पर तत्काल दर्ज किया जाये।

डीएम ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा फीड कराया जायेगा। जिस हेतु लाॅगिन आई0डी0 एवं पासवर्ड पूर्व में ही उपलब्ध कराया जा चुका है। इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें एवं लापरवाही न बरतें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks