
ऑक्सीजन संकट: तहसीलदार पर अस्पताल से 15 सिलेंडर छीनने का आरोप….
आगरा: इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन का टोटा है. ऐसे में अधिकारियों से कोरोना मरीजों की मदद की उम्मीद की जा रही है. लेकिन मदद करना तो दूर ताजनगरी आगरा में अधिकारी ही मरीजों की जान की आफत बन गए हैं. ताजा मामला शहर के कालिंदी विहार स्थित निजी को कोविड सेंटर चौहान हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर का है. चौहान हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर ने तहसीलदार प्रीति जैन पर 15 ऑक्सीजन सिलेंडर छीनने का आरोप लगाया है. इसके विरोध में अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ को पत्र लिखा और कोविड सेंटर बंद करने की अनुमति मांगी है.