
एटा – थाना मारहरा पुलिस, जनपदीय स्वाट तथा आबकारी टीम को मिली संयुक्त सफलता, कासगंज चुनावों में खपाने को कार में छुपाकर ले जाई जा रही 18 पेटी अवैध देशी शराब सहित तीन शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा तीन शातिर शराब तस्करों को कार में छुपाकर ले जाई जा रहीं 18 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.04.2021 को थाना मारहरा पुलिस, जनपदीय स्वाट टीम तथा आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर शराब तस्करों को कासगंज-सिकंद्राराऊ रोड पर ढोलना बार्डर के पास से समय करीब प्रात 3:35 बजे कार में छुपाकर ले जाई जा रही18 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा दो अभियुक्त मौके से भाग निकले। इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 104/2021 धारा 60(1), 63 आबकारी अधिनियम, 420, 467, 468, 471, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- जुगेंद्र उर्फ जुगुनू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी पथैरकी थाना ढोलना, कासगंज।
- अंकित कुमार पुत्र श्यामबाबू निवासी नगला तुला थाना मारहरा जिला एटा।
- नरेंद्र सिंह पुत्र अंबर सिंह निवासी भदुआ थाना पिलुआ एटा
फरार अभियुक्तों का नामपता
- सोनू पुत्र जगदीश निवासी राजपुर थाना सिकंद्राराऊ, हाथरस
- मोनू पुत्र नामालूम निवासी कासगंज
बरामदगी-
- 18 पेटी शराब देशी शराब प्रत्येक में 45 क्वार्टर।