जिला कारागार का औचक निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

  • जिला कारागार का औचक निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 अप्रैल 2021 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों हेतु औचक निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिद्ध दोष बन्दियों से वार्ता की गयी कि उनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपील दाखिल की गयी है अथवा नही और सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को सचिव द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वे अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा छीकते व खाँसते समय अपने मुंह पर कपड़ा अथवा रुमाल आदि अवश्य बाँधे तथा अपने चेहरे पर मास्क लगाए रखें, सचिव द्वारा उन्हें यदि अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहें अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वयं को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत जिला कारागार के चिकित्सक से संपर्क करें।
सचिव द्वारा जिला कारागार स्तिथ बैरिकों का निरीक्षण किया गया, तथा बैरिकों में जा कर वहां पर रह रहे बंदियों से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना तथा वहां पर साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। जिला अधीक्षक जिला कारागार एटा को निर्देशित किया गया कि वह जिला कारागार के अंदर साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखें और यदि कोई भी बंदी अस्वस्थ नजर आए तो उसे तुरंत जिला कारागार के चिकित्सक को दिखाएं। इस शिविर में सचिव द्वारा अधीक्षक जिला कारागार एटा से जिला कारागार एटा में निरुद्ध बंदियों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की गई। सचिव द्वारा जिला कारागार में नियुक्त किए गए प्राविधिक स्वयंसेवकगण पुष्पेंद्र सिंह तोमर को निर्देशित किया गया कि यदि जिला कारागार एटा में किसी भी निरुद्ध बन्दी को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो वे उसका उपचार अभिलम्ब जिला कारागार एटा में नियुक्त चिकित्सक से कराएं तथा प्रत्येक निरुद्ध बंदी की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सहायता करें। इस शिविर के आयोजन पर अधीक्षक जिला कारागार, जेलर डिप्टी जेलर एवं परााविधिक स्वयंसेवकगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks