एटा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, बाजार बंद

एटा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, बाजार बंद
एटा जनपद के कस्बा जलेसर के बाजार मंडी जवाहरगंज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे बाजार बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

घटनाक्रम के अनुसार ट्रैक्टर शंकरगढ़ की ओर से आ रहा था। मोहल्ला किला निवासी इकरार का पुत्र बिलाल (उम्र आठ साल) अपने दोस्त के साथ साइकिल से बाजार की ओर से जा रहा था। बाजार में भीड़भाड़ होने के चलते उसकी साइकिल डगमगा गई, जिससे बिलाल सड़क पर गिर पड़ा
इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी होते ही दुकानदारों ने ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर भगा ले जाने में सफल हो गया। ट्रैक्टर पास के मोहल्ला सराय का बताया जा रहा है। 

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बाजार में हंगामा कर दिया। इससे पूरा बाजार बंद हो गया। कोतवाली प्रभारी के पी सिंह एवं एसडीएम एसपी वर्मा के आ जाने पर लोग शांत हुए। मृतक के पिता इकरार ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। इस पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही है। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks