नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 66 और पाजिटिव
~अलीगंज के बीडीओ को किया अलीगढ़ रेफर कई मरीज एल टू अस्पताल में भर्ती~

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 66 और पाजिटिव
~अलीगंज के बीडीओ को किया अलीगढ़ रेफर कई मरीज एल टू अस्पताल में भर्ती~
एटा: कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही। 66 और लोग पाजिटिव पाए गए, जिनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है। उधर अलीगंज के बीडीओ की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि कई लोग आरा, सैफई, नोएडा आदि अस्पतालों में भर्ती हैं। कई मरीजों को बागवाला के एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में खेड़ा बसुंधरा में युवक, शहर के नारायण नगर में महिला, नेहरू नगर में युवक, अवागढ़ के मुहल्ला तालेवर में युवक, गांव बिजौती में महिला, वर्मा नगर में युवक, अवंतीबाई नगर में युवक, अरुणा नगर में युवक, सुनहरी नगर में वृद्धा, बापू नगर में युवक, विकास नगर में अधेड़, नेहरू नगर में युवक, गंगा नगर में युवक, पीपल अड्डा पर युवक, विजय नगर में युवक तथा बस स्टैंड पर 21 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा गांव अयार में युवक, पुरांव में महिला, आगरा रोड पर युवक, जवाहर तापीय परियोजना में महिला-पुरुष, फतेहपुर में महिला-पुरुष, नूहखेड़ा में वृद्ध, मुहल्ला खिड़की में दो महिलाएं, अवागढ़ में दो महिला व एक पुरुष, मुहल्ला बंजारा में दो महिलाएं, एक पुरुष, ओमेश नगर में एक युवक, मुहल्ला खिड़की में दो महिलाएं, एक पुरुष, मुहल्ला शास्त्री में एक युवक संक्रमित पाया गया। इन सभी की मानीटरिग की जा रही है। सीएमओ डा. अरविद गर्ग ने बताया कि सभी मरीजों की मानीटरिग की जा रही है और उनके घरों पर टीमें भेजी जा रही हैं। नाइट क‌र्फ्यू: सड़कों पर उतरी पुलिस

नाइट क‌र्फ्यू के दौरान जिलेभर में रात के वक्त सन्नाटा पसर जाता है। जिलेभर में पुलिस द्वारा मुनादी कराई जा रही है कि लोग सड़कों पर न निकलें। बुधवार रात शहर की गलियों में भी पुलिस ने मार्च किया और आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई, जो क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे। हालांकि बाद में सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया। मारहरा में टीकाकरण की रफ्तार तेज


जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे टीकाकरण और जांच की रफ्तार भी तेजी के साथ बढ़ रही है। मारहरा सीएचसी पर रोजाना एक सैकड़ा से भी अधिक लोगों को कोविड की वैक्सीन लगायी जा रही है।

मारहरा के बीएम जुबैरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने एवं वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। कोरोना के प्रति नगर के अलावा ग्रामीण अंचल के लोगों में भी जागरूकता देखी जा रही है। ग्रामीण महिलाएं-पुरूष अपने काम छोड़कर, केंद्र पर आ रहे हैं। केंद्र अधीक्षक डा. अनंत कुमार ने बताया कि मारहरा सीएचसी पर रोजना 100 से 150 लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है। वहीं कोविड की जांच भी लगातार जारी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks