
एटा ~ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकारण सहित 0 1 अभियुक्त गिरफ्तार।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 01 नफर शराब तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.04.2021 समय करीब 23:30 बजे को थाना मिरहची पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित 01 शराब तस्कर को ग्राम नगला ढक सूखी पड़ी कोरो नदी के बाएं किनारा से गिरफ्तार किया गया है।( घटनास्थल पर मिली 200 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- सौदान सिंह पुत्र नेम सिंह निवासी नगला ढक मिरहची जनपद एटा।
बरामदगी
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण ।(200 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
- उप निरीक्षक श्री मदन मुरारी द्विवेदी
- हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह
- आरक्षी अरबाज
- आरक्षी मनोज कुमार