रंजिश की अग्नि में जलता पडौसी ही निकला निर्दोष अबोध बालक का कातिल, मासूम की हत्या के बाद शव को बाजरा चारा कुटी की बुर्जी में दबाया

एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, सनकी रंजिश की अग्नि में जलता पडौसी ही निकला निर्दोष अबोध बालक का कातिल, मासूम की हत्या के बाद शव को बाजरा चारा कुटी की बुर्जी में दबाया , पुलिस ने घटना के वक्त अभियुक्त द्वारा धारण व प्रयुक्त रक्त रंजित कपडे व मृतक के सैंडिल अभियुक्त की निशांदेही पर बरामद कर गिरफ्तार कर अभियुक्त को भेजा जेल। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व कुशल नेतृत्व एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में थाना सकरौली पुलिस द्वारा स्वाट टीम व फील्ड यूनिट जनपद एटा के सहयोग से थाना सकरौली क्षेत्र के ग्राम नगला टिकैत में हुई मासूम अबोध बालक की हत्या का सफल अनावरण कर हत्यारे सनकी पडोसी पुष्पेन्द्र पुत्र जवाहर नि0 ग्राम नगला टिकैत थाना सकरौली एटा को घटना से सम्बन्धित रक्त रंजित कपडों व मृतक के सैन्डिल अभियुक्त की निशांदेही पर बरामद कर अभियुक्त पुष्पेन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 03.04.2021 को वादिया श्रीमती सावित्री देवी पत्नी लेखराज नि0 ग्राम नगला टिकैत थाना सकरौली एटा द्वारा थाना सकरौली पर दिनांक 04.04.2021 को इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 03.04.2021 की शाम में समय करीब 19.00 बजे वादिया का पुत्र सतीश खाना खाकर घर से बाहर खेलने गया था । काफी देर तक घर वापस न लौटने पर हम लोगों ने काफी ढूँढने का प्रयास किया किन्तु नहीं मिला इस सूचना पर थाना हाजा पर दिनांक 04.04.2021 को मु0अ0सं0 33/21 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया । जिसकी प्रथम विवेचना उ0नि0 श्री नेत्रपाल गौतम द्वारा सम्पादित की गई । जिसमें शक के आधार पर नामजद श्याम पुत्र सत्यवान नि0 ग्राम शाहनगर टिमरुआ थाना सकरौली जिला एटा की नामजदगी गलत पायी गई एवं पुष्पेन्द्र उपरोक्त प्रकाश में आया । दिनांक 06.04.2021 को वादिया के पुत्र सतीश का शव पुष्पेन्द्र पुत्र जवाहर (सनकी पडौसी) के घर के सामने बाजरा कुटी की बुर्जी में दबा हुआ मिला । इस सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 364/302/201 भादवि की बढोत्तरी कर विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष थाना सकरौली द्वारा ग्रहण की गई और घटना का सफल अनावरण किया गया । *गिरफ्तारी एवं अनावरण:-* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली सत्यबीर सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 11.04.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र जवाहर को नगला टिकैत ईंट भट्टे के पास से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। *महत्वपूर्ण तथ्य-* चूँकि अभियुक्त की बहन धमलेशा की विगत वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी जिसकी सूचना वादिया के पुत्र सतीश के पिता लेखराज ने पुलिस को उस समय दी थी जिसके प्रतिरोध स्वरूप में जब मृतक का पिता जेल चला गया तो अभियुक्त ने मौका पाकर उसके पुत्र सतीश की हत्या कर दी । सर्वप्रथम अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र जवाहर उपरोक्त ने मृतक बच्चे सतीश को टॉफी देकर अपने वश में कर लिया और कपडे से दम घोंटकर दीवाल में सिर मारकर हत्या कर दी गई अभियुक्त की निशांदेही पर बच्चे के सैंडिल एवं अभियुक्त के घटना के समय पहने व प्रयुक्त किये हुए कपडे आदि साक्ष्य घटना के सम्बन्ध में एकत्र किये गये । रंजिश की अग्रि में निर्दोष अबोध बालक की अभियुक्त द्वारा हत्या की है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- पुष्पेन्द्र पुत्र जवाहर नि0 ग्राम नगला टिकैत थाना सकरौली एटा।

बरामदगीः-
1- घटना के समय अभियुक्त द्वारा धारण व प्रयुक्त रक्त रंजित कपडे । 2- अभियुक्त की निशांदेही पर घटनास्थल से मृतक के सैन्डिल ।
3- दीवाल पर लगे रक्त के धब्बे ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- थानाध्यक्ष सत्यबीर सिंह
2- आरक्षी 238 कालीचरन
3- आरक्षी 1304 पवन कुमार
4- म0आरक्षी 440 कुसुम यादव
8- मुख्य आरक्षी चालक मूलचन्द

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks