समस्याऔं के समाधान न होने पर क्षेत्रीय सांसद / विधायक के आबास का घेराव करेंगे

क्षेत्र के किसान जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक मुलाकात कर चरणवद्व तरीक़े से आंदोलन करेंगे

समस्याऔं के समाधान न होने पर क्षेत्रीय सांसद / विधायक के आबास का घेराव करेंगे

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.04.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कासगंज रोड स्थिति गांव अम्रतपुर मैं किसानों की बैठक हुई

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वेबर ब्रांच नहर पर अम्रतपुर गांव पर पुल निर्माण की मांग को लेकर गांव अम्रतपुर, लालपुर कल्यानपुर, पिथनपुर, न0 जवाहरी के आम किसान, नोजवान मिलकर पिछले दो वर्षों से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी राजनैताओं के दवाव मैं क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय करने पर तुले हुए हैं जिसे किसी भी कीमत पर वर्दास्त नहीं किया जाएगा उपरोक्त पुल सहित लम्बित समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन का प्रतिनिधि मंडल कल से ही जिलाधिकारी एटा, मंडलायुक्त अलीगढ़, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से लेकर प्रमुख सचिव सहित आदि अधिकारियों के साथ साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अतिशीघ्र समाधान की मांग करेंगे और समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र नहीं किया गया तो जिन राजनैताओं के दवाव में विभागीय अधिकारी जनहित में कार्य नहीं कर रहे हैं एसे क्षेत्रीय सांसद/ विधायकों के आवासों का घेराव किया जाएगा जिसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता तैयार रहें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राजीव कुमार, रामशरण सिंह, हर्षवर्धन सिंह, वीरेश कुमार, सूरज सिंह, गजराज सिंह वर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, अजीत सिंह, महेश चन्द्र, वशंत सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks