
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन पर लगाई आपत्ति हुई खारिज
एटा – पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के नामांकन पर की गई आपत्ति को आरओ ने खारिज कर दिया। दिन भर इस आपत्ति को लेकर कलक्ट्रेट और अन्य राजनैतिक लोगों में चर्चा रही। देरशाम तक सभी पर्चों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है।
सपा की ओर से प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव वार्ड नंबर 27 पर प्रत्याशी है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी अजय कुमार ने आपत्ति लगाई थी कि यह कंपनी के संचालक है ऐसे में चुनाव नहीं लड़ सकते। आपत्ति आते ही जिले भर में सुर्खिया बढ़ गई थी। आरओ ने जांच करना शुरू कर दिया था। शनिवार की सुबह फिर से जांच शुरू हुई तो इस आपत्ति को खारिज कर दिया गया। इसमें कहा कि यह बल हीन आपत्ति ऐसे में इसे खारिज किया जाएगा। जानकारी मिलने पर दिन भर जुगेंद्र सिंह यादव पक्ष के लोग कलक्ट्रेट पर जानकारी करने के लिए जुटे रहे। इसके अलावा अन्य सभी पर्चे भी सही पाए गए हैं। कोई भी पर्चा कहीं पर भी खारिज नहीं हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच का पूरा हो गया है। अब नाम वापसी की जाएगी। इसके साथ चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।
-वर्जन :जो आपत्ति आई थी उसकी जांच की गई। आपत्ति आधार हीन थी। ऐसे में उसे खारिज कर दिया गया। सभी पर्चे सही पाएं गए हैं।