विशेष टीका उत्सब जनपद में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2021 तक मनाया जाएगा

विशेष टीका उत्सब जनपद में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2021 तक मनाया जाएगा

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि देश के मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आवाह्न किया गया है कि 11 अप्रैल, 2021 को महात्मा ज्योतिबा गोविन्दराव फूले की जयन्ती से लेकर दिनांकः 14 अप्रैल, 2021 डॉ0 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती तक पूरे देश में कोविड-19 की महामारी से सम्बन्धित विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाये। इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 11 अपै्रल से 14 अपै्रल, 2021 तक विशेष टीका उत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

डीएम ने कहा कि इस अभियान में जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं तथा प्रबुद्ध नागरिकों इत्यादि से मा0 राज्यपाल एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा क्रमशः 12 अप्रैल 2021 एवं 13 अप्रैल, 2021 को वेब वार्ता की जायेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपेक्षा की है कि 11 अपै्रल से 14 अपैल, 2021 तक विशेष टीका उत्सव के सफल आयोजन हेतु जनपद के आम नागरिकों को अधिक-से अधिक टीकाकरण हेतु प्रेरित करने का अभियान चलाये एवं माननीय राज्यपाल एवं मा0 मुख्यमंत्री जी से जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरूओं को वेब वार्ता हेतु सूचित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks