
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 8.04.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 वांछित अभियुक्त रजनीश पुत्र अजब सिंह निवासी नगला जोरी थाना मिरहची जनपद एटा संबंधित मुअसं- 47/21 धारा 498ए, 304बी, 313, 328 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज
2.का0 मनोज कुमार
- का0 अरबाज
- एचजी शिव सिंह