
#Mainpuri…..
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।
साथ ही बीजेपी ने उन्हें मैनपुरी में घिरोर के वार्ड संख्या 18 से पंचायत चुनाव का टिकट दिया है। संध्या ने बुधवार को यहाँ से अपना नामांकन भी भर दिया है।