पत्रकार सुरेश शर्मा की पैर की हडिडयों का सफल आप्रेशन

विशेषज्ञ डॉ श्याम मोहन के नेतृत्व में हुआ वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा की पैर की हडिडयों का सफल आप्रेशन
मेंरठ 8 मार्च गत दिवस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)के प्रदेश प्रवक्ता,राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा की हादसे में सीधे पैर में दो जगह से हड्डी टूट जाने के हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन व मेरठ कालेज के प्रोफेसर डॉ श्याम मोहन के कुशल नेतृत्व में प्लेट डालकर सफल आप्रेशन किया गया ।आप्रेशन के समय उनकी टीम में डॉ गोरव शर्मा एन ए थिसिया, अंकुर तोमर ओ टी टेकनियशन सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा ।
ज्ञात रहे कि मोदी नगर में स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा की टूटी पैर की हड्डी गोविंद पुरी डाक खाने के बाहर तहसील जाते समय स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से फीसल जाने गिर गये । जिससे उनके सीधे पैर दो जगह से हड्डी टूट गई । घटना की सूचना मिलते ही आस- पास के लोगों ने सुरेश शर्मा का सहयोग किया और इसी बीच राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बंसल एवं उपाध्यक्ष आशु गण्डा व उनके छोटे बेटा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा पहुँच गए । सुरेश शर्मा को तत्काल उपचार हेतु डॉ प्रवीण मोदी के क्लीनिंक पर ले गये । ऐक्सरे करने पर ज्ञात हुआ कि सीधे पैर की दो जगह से हड्डी टूट गई है । डॉ प्रवीण मोदी ने उपचार के बाद सुरेश शर्मा को छुट्टी दे दी गई । डॉ ने उन्हें घर पर आराम की सलाह दी है । सुरेश शर्मा का हाल- चाल पूछने के शुभचिन्तकों तांता लगा हुआ है । बाद में डॉ प्रवीण मोदी एवं डॉ संजय जयसवाल ने हाई सेन्टर पर उपचार हेतु जाने की सलाह दी । हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन व प्रोफेसर मेरठ कालेज के डॉ श्याम मोहन ने गढ़ रोड स्थित मेरठ कालेज के निकट नागर हाँस्पिटल में सुरेश शर्मा की पैर की हड्डियों का सफल आप्रेशन किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks