
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नगर क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, दो शातिर चोर चोरी किए हुए 26 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त सामान तथा अवैध असलहा कारतूस सहित 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में दुकान का शटर काटकर मोबाइल फोन की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को अवैध असलहा कारतूस व चोरी किये हुए मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 06.04.2021 को वादी शुभम पुत्र राजेश निवासी मोहल्ला आनंदपुरम शिकोहाबाद रोड एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी की माया पैलेस के पास मोबाइल फोन की दुकान है जिसमें से विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर काटकर 26 मोबाइल चोरी कर लिए हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 293/21 धारा 380, 411, 457 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर सुभाष कठेरिया को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.04.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को रोडवेज बस स्टैंड एटा के पास से समय करीब 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके व अभियुक्तों की जामा तलाशी से चोरी किए हुए 26 मोबाइल फोन, एक आरी मय ब्लेड, एक पैकेट ब्लेड व एक पेंचकस तथा दो अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की विगत रात्रि में उन्होंने ही शुभम की दुकान का शटर आरी से काटकर दुकान से मोबाइलों की चोरी की थी। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- अमान खां पुत्र फरकान खां निवासी मौहल्ला पूर्व थोक कस्बा व थाना गंजडुंडवारा, कासगंज
अस्थाई पता- थाना मानपाडा, जिला थाणे, मुंबई
2- राजेश पुत्र जगदीश निवासी पालघर महाराष्ट्र।
बरामदगी-
1- 26 मोबाइल फोन (चोरी किये हुए)
2- दो अवैध तमंचा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- एक आरी मय ब्लेड, एक पैकेट ब्लेड, एक पेंचकस।
अभियुक्त अमान खां का आपराधिक इतिहास-
1- 378/20 धारा 454, 457, 380 भादवि
2- 352/20 धारा 454, 457, 380, 34 भादवि
3- 438/20 धारा 454, 457, 380, 34 भादवि
4- 475/20 धारा 454, 457, 380, 34 भादवि
5- 293/21 धारा 411, 457, 380 भादवि
6- 295/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट